Education logo

शेयर मार्केट का काला सच जिसे बहुत कम लोग जानते हैं?

शेयर मार्केट का काला सच जिसे बहुत कम लोग जानते हैं?

By InvestorPublished 4 years ago 4 min read

स्कैम 1992 का एक बहुत ही फेमस डायलॉग है कि स्टॉक मार्केट एक ऐसा कुआँ है जो पूरे देश के पैसे की प्यास को बुझा सकता है। अगर ये सच है तो ऐसा क्यों है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले 10 में से 7 लोगों का पैसा क्यों डूब जाता है? आज हर कोई शेयर बाजार की तारीफ करते हुए एक ऐसी इमेज रख रहा है जैसे आप आओ और यहां से अमीर बन कर जाओ। लेकिन इसकी रियलिटी कुछ और है। इसकी डार्क साइड इतनी खतरनाक है जो आप सोच भी नहीं सकते।

आज कल स्टॉक मार्केट में ऐसे ऐसे स्कैम चल रहे हैं जिससे आपके जीवन भर की कमाई एक झटके में लूट कर ले जा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ये सब चीज आखिर हो कैसे रही है और अगर हो भी रही है तो इसको कोई रोक क्यों नहीं पा रहा? मैं आपको बताऊंगा कि हम लोग अपने पर्सनल लेवल पर ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे हम ऐसे स्कैम से बचे रहे।

ये घोटाले कैसे होते हैं?

अगर आपको किसी भी स्कैम से बचना है तो सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि ये स्कैम होते कैसे हैं? स्टॉक मार्केट के अंदर मुख्य रूप से आपको ये तीन चीज़ होती होंगी दिखाई देंगी।

1. स्टॉक मैनिपुलेशन

इसको समझने से पहले हमें ये मालूम होना चाहिए कि आखिरी स्टॉक मार्केट काम कैसे करता है?

जब भी किसी कंपनी को पैसे की जरूरत पड़ती है तो वो कंपनी जनरल पब्लिक से पैसा उठाती है जिसके रिटर्न में कंपनी के शेयर पब्लिक को देते हैं। जब भी कोई किसी कंपनी के शेयर खरीदता है तो दो तरह से प्रॉफिट कमा सकते हैं।

1. शेयर्स को कम भाव पर ख़रीद कर ज़्यादा पर बेच देना।

2. लाभांश: जब भी कंपनी प्रॉफिट कमाती है तो अपने शेयरधारकों को कुछ प्रॉफिट डिस्ट्रीब्यूट कर देती है जिसे डिविडेंड कहते हैं।

किसी भी कंपनी का शेयर ऊपर या नीचे जाने की दो फैक्टर होते हैं।

1. कंपनी का प्रदर्शन

2. मांग और आपूर्ति

आखिर कोई स्टॉक मैनिपुलेट होता कैसे है?

किसी भी स्टॉक के मैनिपुलेशन में दो में से एक चीज का हाथ होता है।

1. अगर कंपनी के वित्तीय आंकड़ों में कोई हेरा फेरी हुई हो। कंपनी के प्रॉफिट को बढ़ा कर दिखाया या कंपनी के लॉस को छुपाया।

2. किसी स्टॉक के ट्रेड वॉल्यूम को मैनिप्युलेट करके। अगर कोई बड़ी पार्टी बल्क में किसी शेयर को बाय या सेल करते हैं ऐसी सिचुएशन में किसी स्टॉक का प्राइस अचानक से कम या ज्यादा हो सकता है।

ये सारा का सारा मैनिपुलेशन पेड मीडिया के द्वारा होता है। इस्मे मीडिया हाउस को पैसा दिया जाता है और वो लोग स्टॉक के बारे में अच्छी बात बताते हैं, और लाखो लोग इन मीडिया हाउस की बातों में अमेरिका स्टॉक में निवेश कर देते हैं, जिससे स्टॉक का प्राइस बढ़ता है।

आज कल सोशल मीडिया के द्वारा भी स्टॉक मैनिपुलेशन होने लगा है। जिस्मे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप प्रमुख है।हम में से ज्यादा लोग उन लोगों की बातों में आकार अपना पैसा निवेश करते हैं।

2. स्टॉक मार्केट टिप्स

आजकल कुछ ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप उपलब्ध है जो आपको अलग अलग स्टॉक की टिप्स देते हुए नजर आएंगे, ये लोग दावा करते हैं कि इनकी टिप्स से आपको प्रॉफिट होना गारंटी है। बहुत सारे लोग लालच में आकार इन ग्रुप्स को ज्वाइन कर लेते हैं। इन ग्रुप्स में आप जैसे और भी बहुत सारे लोग होते हैं। इस्स ग्रुप को ऑपरेट करने वाले लोग सारे लोगो को बराबर डिवाइड कर देते हैं और दो अलग अलग ग्रुप बनाते हैं।

मान लीजिए अगर टोटल मेंबर्स 1000 है तो ये लोग 500-500 के दो ग्रुप को अलग अलग बनाते हैं एवम एक ग्रुप में स्टॉक के ऊपर जाने की भविष्यवाणी करेंगे और दूसरे ग्रुप में स्टॉक के नीचे जाने की। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोई स्टॉक या तो ऊपर जाएगा या नीचे। इसी तरह ये प्रोसेस को बार बार रिपीट किया जाता है। एक बार आपका ट्रस्ट इन ग्रुप्स पर हो जाता है तो आपको प्रीमियम मेंबरशिप ऑफर करते हैं जिसकी फीस कई लाख रुपये की भी होती है।

जैसे ही आप सदस्यता लेते हैं वैसे ही आपको ये ब्लॉक कर देते हैं और आपका नुक्सान हो जाता है।

3. इनसाइडर ट्रेडिंग

कंपनी की कोई भी ऐसी जानकारी जो पब्लिक डोमेन में नहीं है उसका इस्‍तेमाल करके प्रॉफिट कम्‍ने को कहते हैं। ये एक अवैध काम है। इनसाइडर ट्रेडिंग को पकड़ना काफी मुश्किल होता है क्योंकि अधिकतम मामलों में ये पता लगाना मुश्किल होता है कि जानकारी किसके पास है।

निष्कर्ष

आज की तारीख में हर कोई अमीर बनना चाहता है इस बात में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन इस चीज को पाने के लिए जो शॉर्टकट लोग इस्‍तेमाल करते हैं वो कभी कभी भारी भी पड़ सकते हैं। आखिरी में आपको यही सुझाव दूंगा कि अगर आपको स्टॉक मार्केट में निवेश करना है तो किसी की बात में ना आए और अपना रिसर्च करने के बाद ही निवेश करें।

how to

About the Creator

Investor

finance-educate.com

Enjoyed the story? Support the Creator.

Subscribe for free to receive all their stories in your feed.

Subscribe For Free

Reader insights

Comments

There are no comments for this story

Be the first to respond and start the conversation.

Sign in to comment
    Written by Investor