Journal logo

भारत जोड़ो यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, मुख्यमंत्री समेत कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में आगमन हुआ।

By tv100 newsPublished 4 years ago • 3 min read
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में आगमन हुआ।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में आगमन हुआ। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में यात्रा के पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी दोनों का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

राहुल समेत कई नेताओं ने की शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जो कि देश भर के लोगो को प्रभावित कर रही है। यात्रा आज यानी 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश की जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य कई गणमान्य नेताओं के साथ प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह-प्रभारी संजय दत्त, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायकगण, पंजाब कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता और समर्थक भारी मात्रा में उपस्थित थे।

भाजपा व आरएसएस फैला रही है नफरत- राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का प्यार देखकर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करने का एक मात्र उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है। साथ हीं उन्होंने कहा कि लगभग चार माहीने पहले कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा भाजपा व आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा के विरुद्ध है। वहीं राहुल ने अपने भाषन के दौरान बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की ओर इसारा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी सारी नीतियां कुछ उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए बना रही है। चाहे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी, केंद्र सरकार के फैसले मजदूर, गरीब व आम आदमी के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मंच पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष के नेताओं को संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है। साथ हीं राहुल गांधी ने समर्थको का भीड़ देखकर कहा कि पहले भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित नहीं थी, लेकिन हिमाचलवासियों के स्नेह के कारण यात्रा के रूट में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है तथा उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिला है।

भ्रष्टाचार पर सच्चाई की जीत है - सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की भारी जीत भ्रष्टाचार पर सच्चाई की जीत है और इसका श्रेय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्पण और दृढ़ प्रयासों को जाता है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से समस्त हिमाचल कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाए गए एकता और अखंडता के मार्ग का अनुसरण करेगा।

भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जोरदार प्यार

भारत जोड़ो यात्रा जो कि अभी देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का हिमाचल प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3,570 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में उमंग एवं नया जोश भर रहे हैं। वहीं यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी।

politics

About the Creator

tv100 news

TV100 News Avanti Media Limited Group का 19 सालों से सबसे तेज, विख्याल और उत्कृष्ट हिंदी चैनल हैं। जो कि Breaking News, Latest Khabar, Entertainment और प्रभावी डिबेट का एक प्रमुख केन्द्र हैं।

Enjoyed the story? Support the Creator.

Subscribe for free to receive all their stories in your feed.

Subscribe For Free

Reader insights

Comments

There are no comments for this story

Be the first to respond and start the conversation.

Sign in to comment
    Written by tv100 news